Post Details

6 December 2025: Current Affairs in Hindi |

Mani

Sat , Dec 06 2025

Mani

Q1.हाल ही में बन रहे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के नए परिसर को क्या नाम दिया गया है?

A. सेवा धाम

B. सेवा तीर्थ

C. सेवा भवन

D. सेवा केंद्र

Answer: B. सेवा तीर्थ

Q2.केंद्र सरकार ने 2025 में निजी कैब कंपनियों के एकाधिकार को खत्म करने के लिए कौन सा सरकारी राइड-हेलिंग ऐप लॉन्च करने की घोषणा की है?

A. इंडिया कैब

B. जन टैक्सी

C. भारत टैक्सी

D. मोदी कैब

Answer: C. भारत टैक्सी

Q3.भारतीय सेना ने पूर्वी क्षेत्र में किस राज्य में अपना पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन “रेडियो दिरांग” (88.4 FM) शुरू किया है?

A. असम

B. नागालैंड

C. अरुणाचल प्रदेश

D. मणिपुर

Answer: C. अरुणाचल प्रदेश

Q4.भारतीय नौसेना ने अपनी रणनीतिक दिशा तय करने के लिए कौन सा नया दस्तावेज जारी किया है?

A. इंडियन नेवल विज़न 2050

B. मैरीटाइम सिक्योरिटी डॉक्ट्रिन 2025

C. इंडियन मैरीटाइम डॉक्ट्रिन 2025

D. नेवल ऑपरेशन मैनुअल

Answer: C. इंडियन मैरीटाइम डॉक्ट्रिन 2025

Q5.एडीबी (ADB) ने भारत में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए कितना ऋण मंजूर किया है?

A. $450 मिलियन

B. $500 मिलियन

C. $650 मिलियन

D. $750 मिलियन

Answer: C. $650 मिलियन

Q6.पुणे के शोधकर्ताओं द्वारा खोजी गई शुरुआती ब्रह्मांड की विशाल सर्पिल आकाशगंगा का नाम क्या है?

A. भागीरथी

B. अलकनंदा

C. मंदाकिनी

D. गंगा

Answer: B. अलकनंदा

Q7.किस IIT ने इमारतों का तापमान स्वतः नियंत्रित करने के लिए ‘स्मार्ट पॉलीमर जेल’ विकसित किया है?

A. IIT मद्रास

B. IIT दिल्ली

C. IIT भिलाई

D. IIT खड़गपुर

Answer: C. IIT भिलाई

Q8.DRDO ने हाल ही में लड़ाकू पायलटों की सुरक्षा के लिए किस प्रणाली का हाई-स्पीड परीक्षण किया है?

A. फाइटर जेट इजेक्शन सीट

B. फाइटर जेट एस्केप सिस्टम

C. एयरबोर्न रेस्क्यू सिस्टम

D. हाई-ऑल्टिट्यूड सेफ्टी मॉड्यूल

Answer: B. फाइटर जेट एस्केप सिस्टम

Q9.भारत और रूस के बीच किस सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते को रूसी संसद ने मंजूरी दी है?

A. लॉजिस्टिक्स सपोर्ट ट्रीटी

B. RELOS

C. इंडो-रशिया डिफेंस पैक्ट

D. मिलिटरी एक्सेस एग्रीमेंट

Answer: B. RELOS (Reciprocal Exchange of Logistics Agreement)

Q10.सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगाने वाले सबसे युवा (14 वर्ष) खिलाड़ी कौन बने हैं?

A. आयुष सिंह

B. शुभम राणा

C. वैभव सूर्यवंशी

D. करण चौहान

Answer: C. वैभव सूर्यवंशी

Q11.बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष निर्विरोध किसे चुना गया है?

A. विजय कुमार सिन्हा

B. डॉ. प्रेम कुमार

C. अवध बिहारी चौधरी

D. तरुण यादव

Answer: B. डॉ. प्रेम कुमार

Q12.किस कंपनी ने ‘Shield AI’ के साथ हैदराबाद में सैन्य ड्रोन निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए समझौता किया है?

A. टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स

B. लार्सन एंड टुब्रो

C. JSW डिफेंस

D. महिंद्रा डिफेंस

Answer: C. JSW डिफेंस

Q13.100 दिवसीय “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान किस मंत्रालय ने शुरू किया?

A. मानव संसाधन मंत्रालय

B. गृह मंत्रालय

C. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

D. सामाजिक न्याय मंत्रालय

Answer: C. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

Q14.ओडिशा सरकार 5–7 दिसंबर 2025 तक पुरी में किस वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगी?

A. ग्लोबल बिजनेस समिट

B. वर्ल्ड पिस समिट

C. ग्लोबल एनर्जी लीडर्स’ समिट

D. क्लाइमेट फ्रंटियर्स समिट

Answer: C. ग्लोबल एनर्जी लीडर्स’ समिट 2025

Q15.NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर मोबाइल-आधारित सुरक्षा अलर्ट सिस्टम शुरू करने के लिए किसके साथ समझौता किया है?

A. एयरटेल

B. BSNL

C. रिलायंस जियो

D. VI (Vodafone Idea)

Answer: C. रिलायंस जियो


 


Leave a Reply

Please log in to Comment On this post.